कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिशन 2019 के तहत आज ओडिशा के दौरे पर हैं. यहां कालाहांडी के भवानीपटना में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है और नवीन पटनायक एक रिमोट कंट्रोल की तरह काम कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि बीजेपी और बीजद ने मिलकर ओडिशा के लोगों की जमीनों को छीना है.
राहुल गांधी ने यहां कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ओडिशा को एक स्पेशल जगह दी और आगे बढ़कर मदद की. लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की नवीन पटनायक की सरकार ने राज्य के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ उद्योगपतियों की मदद कर रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि हमने सबसे बड़ा काम आदिवासी बिल का किया. पेसा कानून के माध्यम से आपके जल, जंगल, जमीन के माध्यम से आपका हक देने का काम किया.
राहुल ने रैली में मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''मोदी जी ने कहा कि देश के किसानों को वो 17 रुपये देंगे.'' और इसे वो ऐतिहासिक काम बताते हैं, बीजद वाले इस फैसले पर ताली बजाते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐलान किया कि देश के हर गरीब को चाहे वो किसी भी प्रदेश में हो, कांग्रेस पार्टी गारंटी करके न्यूनतम आमदनी हिंदुस्तान के हर गरीब के बैंक खाते में डालकर दिखा देगी.
उन्होंने कहा कि हर गरीब को जैसे हमने मनरेगा में रोज़गार दिया वैसे ही हर गरीब के बैंक खाते में ‘मिनिमम इनकम’ देकर दिखा देंगे. झूठ का समय खत्म हो गया है. राहुल ने कहा कि नवीन पटनायक ने आपको चिट फंड घोटाला दिया, नरेंद्र मोदी ने राफेल स्कैम और नोटबंदी लेकिन जो उन्होंने छीना है हम लोग आपको सबकुछ वापस करेंगे.
आपको बता दें कि राहुल गांधी भवानीपटना के अलावा आज सुंदरगढ़ में भी रैली को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के हिसाब से ओडिशा काफी अहम है. यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं, 2014 में इनमें से 20 पर बीजद और 1 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी घमासान जारी है. सीबीआई मामले को लेकर धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बगैर बड़ा हमला किया है. ममता ने कहा, ' स्वाइन फ्लू है इसके बावजूद हमने आपको पश्चिम बंगाल आने दिया. जबकि ये एक फैलने वाली बीमारी है.'
बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ था, जिसके बाद वो दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे. इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. शाह के बंगाल दौरे को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. ममता सरकार ने अमित शाह के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमित नहीं दी थी. हालांकि बाद में राजनीति तेज होने के बाद इजाजत दे दी गई थी. इसके बाद अमित शाह ने रैली को संबोधित किया था.
बंगाल सरकरा ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर को भी राज्य में उतरने की अनुमित नहीं दी. इसके बाद योगी ने रविवार को मोबाइल के जरिए रैली को संबोधित किया था. इस कड़ी में योगी मंगलवार को फिर राज्य के दौरे पर हैं. इस बार उन्होंने अपने हेलीकाप्टर को झारखंड में लैंडिंग कराकर कार के जरिए बंगाल में रैली को संबोधित करने की योजना बनाई है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
فيروس كورونا: جاك ما.. الملياردير الذي يحاول وقف الوباء وتحسين سمعة الصين
في الشهر الماضي ووسط تفشي كوفيد 19، كرس أغنى رجل في الصين حسابه الخاص على تويتر لهذا الأمر. فحتى الآن، تم تكريس كل تغريداته لحملته التي لا ...
-
पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर प...
-
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आरोपी मंत्री मंजू वर्मा और मधु ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू यहां की मंझौल कोर्ट...
-
Не все они были, прямо скажем, приятными, т ак что под занавес вспомним те, что заставили нас улыбнуться. Во многих из них главными героями...
No comments:
Post a Comment