दक्षिण भारत की अभिनेत्री भानुप्रिया के घर से तीन नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। एक लड़की की मां की शिकायत पर सोमवार को चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने अभिनेत्री के चेन्नई स्थित घर पर छापेमारी की। आंध्रप्रदेश पुलिस ने भी भानुप्रिया के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उधर, अभिनेत्री ने लड़की और उसकी मां पर चोरी का आरोप लगाया है।
नाबालिग की मां ने आंध्रप्रदेश में समालकोट पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक्ट्रेस के घर में जबरन काम के लिए रखा गया है। इसके बदले कोई पैसे भी नहीं दिए गए। नौकरी दिलाने वाले एजेंट ने 10 हजार सैलरी देने का वादा किया था। महिला ने शिकायत में बताया, ''कुछ दिन पहले बेटी ने एक व्यक्ति को फोन किया। उसने कहा कि अभिनेत्री के घर में उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया गया। इसके बाद मैं 18 जनवरी को बेटी से मिलने चेन्नई गई, लेकिन मुझे घर के बाहर ही रोक दिया गया।''
लड़कियों ने यौन शोषण की बात कही: कार्यकर्ता
बाल अधिकार कार्यकर्ता अच्युत राव ने इस बारे में राज्य और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखा था। बताया जा रहा है कि आयोग से अनुमति मिलने के बाद भानुप्रिया के घर पर कार्रवाई की गई। बाल श्रम कानून के उल्लंघन के मामले में भानुप्रिया को गिरफ्तारी करने की मांग की गई। राव ने कहा कि अभिनेत्री के घर पर नाबालिग लड़कियां के मिलने की पूरी जांच होनी चाहिए। अगर कोई बिचौलिया आंध्रप्रदेश से लड़कियों को यहां लेकर आया है तो मानव तस्करी की आशंका है। नाबालिगों ने यौन शोषण की बात कही है।
अभिनेत्री ने नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाया
भानुप्रिया (52) तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने लड़की और उसकी मां के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने कहा कि लड़की ने ज्वैलरी और गैजेट्स चोरी कर अपनी मां को दिए। जब महिला से चोरी किया सामान वापस करने के लिए कहा तो उसने केवल आईपैड लौटाया। उसने कुछ दिन बाद कैमरा और घड़ी वापस करने की बात कही। शिकायत करने वाली महिला की बेटी 15 साल की है, लेकिन हमें उसकी उम्र पहले 18 साल बताई गई थी।
माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन कुंभ के पहले तीर्थांकर ऋषभ देव ने लंबी तपस्या का मौन व्रत तोड़ा था और संगम के पवित्र जल में स्नान किया था। सनातन धर्म में हर अमावस्या का खास महत्व है। इस बार सोमवती और मौनी अमावस्या पर महोदय योग बन रहा है। दुर्लभ योग में गंगा स्नान, दान पुण्य करने से राहु, केतु और शनि से संबंधित कष्टों से मुक्ति मिलेगी। श्रवण नक्षत्र, वियातिपाद योग और सर्वार्थ सिद्धि योग की भी निष्पत्ति हो रही है। कुंभ होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। महोदय योग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से साधक को कई गुना अधिक पुण्य फल मिलता है।
घोटाले की जांच के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख थे कुमार
शारदा घोटाले की जांच के लिए 2013 में एसआईटी बनाई गई थी। इसका नेतृत्व 1989 बैच के आईपीएस राजीव कुमार कर रहे थे। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया था। इसके बाद राजीव कुमार को जनवरी 2016 में कोलकाता पुलिस का मुखिया बनाया गया था।
2460 करोड़ का शारदा चिटफंड घोटाला
शारदा ग्रुप से जुड़े पश्चिम बंगाल के कथित चिटफंड घोटाले के 2,460 करोड़ रुपए तक का होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी की जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 80 पर्सेंट जमाकर्ताओं के पैसे का भुगतान किया जाना बाकी है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शारदा ग्रुप की चार कंपनियों का इस्तेमाल तीन स्कीमों के जरिए पैसा इधर-उधर करने में किया गया। ये तीन स्कीम- फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट और मंथली इनकम डिपॉजिट थीं। इनमें निवेशकों को रकम 34 गुना तक करने का प्रलोभन दिया गया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
فيروس كورونا: جاك ما.. الملياردير الذي يحاول وقف الوباء وتحسين سمعة الصين
في الشهر الماضي ووسط تفشي كوفيد 19، كرس أغنى رجل في الصين حسابه الخاص على تويتر لهذا الأمر. فحتى الآن، تم تكريس كل تغريداته لحملته التي لا ...
-
पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर प...
-
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आरोपी मंत्री मंजू वर्मा और मधु ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू यहां की मंझौल कोर्ट...
-
Не все они были, прямо скажем, приятными, т ак что под занавес вспомним те, что заставили нас улыбнуться. Во многих из них главными героями...
No comments:
Post a Comment