विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. गहलोत के अलावा उनके सहयोगी सचिन पायलट ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विपक्षी नेता भी मंच पर साथ नजर आए.
सोमवार सुबह करीब 11 बजे अशोक गहलोत ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई. गहलोत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान वह अपने पिता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चिर-परिचित अंदाज में लाल पगड़ी पहने नजर आए.
मंच पर विपक्षी एकजुटता
अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में 2019 आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर भी नजर आई. गैर-बीजेपी दलों के नेताओं में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, झामुमो के हेमंत सोरेन और जनता दल सेकुलर से एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मंज पर नजर आए.
वसुंधरा ने भी शिरकत
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं. राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से पहले ही मंच पर नजर आईं. इसके बाद जब गहलोत और पायलट मंच पर पहुंचे तो उन्होंने वसुंधरा से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया. सचिन पायलट ने शीष झुकाकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे का आशीर्वाद लिया.
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा भी नजर आया. राजस्थान के चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे और सह-प्रभारी काजी निजामुद्दीन समेत वरिष्ठ नेता व पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल भी यहां नजर आए. इनके अलावा आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला और राज बब्बर जैसे वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
فيروس كورونا: جاك ما.. الملياردير الذي يحاول وقف الوباء وتحسين سمعة الصين
في الشهر الماضي ووسط تفشي كوفيد 19، كرس أغنى رجل في الصين حسابه الخاص على تويتر لهذا الأمر. فحتى الآن، تم تكريس كل تغريداته لحملته التي لا ...
-
पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर प...
-
近千人包括居住在台湾的藏人与台湾人 权团体代表周日(3月10日)参加了在台北举办的“310西藏(图博)抗暴日六十周年大游行”,纪念西藏“抗暴”60周年。 值得注意的是,此次游行,台湾行政院发言人谷辣斯·尤达卡(Kolas Yotaka)参加;同时,民进党秘书长罗文嘉获得授权参...
-
中新网7月10日电 (郭佩珊)7月10日, 上海正式实施《生活垃圾管理条例》已一周有余,“你是什么垃圾”带来的“灵魂拷问”,仍未消退。8日,上海市城市管理行政执法局表示,对于垃圾分类不规范现象,首周共开出199张罚单。 微博热门排行榜上,“垃圾分类后的上海人”、“垃圾...
No comments:
Post a Comment